सुबह बादल, दोपहर में तेज हवा और शाम को फिर ठंडक; 4 सिस्टम सक्रिय, बदलता रहा मौसम

भोपाल. प्रदेश के आसपास के इलाकाें में 4 माैसमी सिस्टम बने हुए हैं। इनके कारण शहर में माैसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से शाम तक माैसम ने 3 रंग दिखाए। सुबह बादल छाए, दाेपहर में तेज हवा चली और शाम काे ठंडक हाे गई। वहीं देर रात से चल रही तेज हवाओं का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। तेज हवाओं ने एक बार फिर से सिहरन पैदा कर दी है। 


बुधवार सुबह 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर पर छा रहे बादलों को ठहरने नहीं दिया। तेज हवाओं के साथ उड़ रहे बादलों का मन को मोह लेने वाले नजारे को अपने कैमरे में कैद दिया हमारे फोटो जर्नलिस्ट शान बहादुर ने। 


ये सिस्टम है सक्रिय



  •  माैसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक पाकिस्तान व उससे सटे इलाके में 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। 

  •  5.8 किमी ऊपर एक ट्रफ लाइन बनी है।

  •  पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 2.1 किमी इंडयूस लाे प्रेशर एरिया बना है। 

  •  पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। 


20 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा
माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि दिन का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1.1 डिग्री की गिरावट हुई। दाेपहर में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।